Thursday, 10 May 2018

दिल से..

सबको समझने वाले को
कोई तो समझ ले,
दिल से ।

ख्याल है जिसे सबका
ख्याल रखे भी तो कोई उसका
दिल से।

ज़िन्दगी दे दी जिसने
एक पल तो मिले उसे,
दिल से ।

जो तुम्हें सागर से भी ज्यादा है चाहती
एक बूँद प्यार तो मिले उसे भी
दिल से।

No comments:

Post a Comment