Sunday, 13 May 2018

माँ

(1)

बच्चे के जन्म के साथ ही
जन्मती है एक माँ भी
तब एक स्त्री माँ कहलाती है ।

चाहे जो हो,हाथ फेर सर पर,
उठाती हर सुबह समय पर,
इसलिए माँ माँ होती है ।

प्यार भरा वो दुलार करे,
दुआओं में कभीं न भूले,
इसलिए माँ माँ होती है ।

नाज़ नखरे भी सब उठाती
दिन रात एक है करती
इसीलिए माँ माँ होती है ।

बेटी हो चाहे हो बेटा
एक-सा मान है मिलता
इसीलिए माँ माँ होती है ।

(2)

बहुत याद आती है माँ
गाती है लोरी सुनाती गाना
खाँसी आये तो बनाती बहाना
खुद से पहले बच्चे का
ध्यान रखती है तू माँ।

बहुत याद आती है माँ ।
वह डांट फटकार, लाड़ प्यार,
सब ‘अति’ तब लगता था
“अरे माँ क्यों करते हो इतना?”
वो दुलार याद आता है माँ ।

खुद अपनी अब बेटी के
लिए वही दोहराती मैं माँ
अब बहुत याद आती है माँ ।

This post is an entry for mother’s day contest by kreativemommy.

No comments:

Post a Comment