Wednesday, 13 June 2018

उलझन

जब थी वो ‘सच्ची’ ‘नामी
लोगो को पसंद न आई,
कहते थे कैसी है लड़की
चुपचाप अपने में गुम ही ।

अब जब बन वो गई
बनावटी लोगों की तरह ही,
‘बनावटी’ ‘नामी
सब हो गए खुश, उमंगी ।

कहते है बदल गई
अच्छी हो गई,
हँसती बात करती
पहले से बेहतर हुई ।

अब है नामी
‘उलझन’ में पड़ी,
जो आ गई
धर्मसंकट की घड़ी ।

क्या अब वो करेगी ?
अपनी नज़रों में गलत
होकर दुनिया के लिए सही
या
अपनी नज़रों में रहे सही
चाहे दुनिया के लिए गलत ??

फिर एक दिन
हुआ कुछ यूं के,
पूछ लिया किसी ने
“ऐसे रिश्ते हुए है मतलबी
कैसे तू इन्हें है सँभालती??”

तो हंसकर बोली
वो “बेचारी” ‘नामी
“आपने बोला न अभी
की बदल गई नामी”

बदल गई नामी”
बदल गई नामी”


 

This post is published for #OpenNTalk Blogger’s League hosted by Gleefulblogger & Wigglingpen in association with SummerBarnVedantika HerbalsNyassaExplore Kids World.

 

 

I am a member of Team 3 #InvincibleGang. Read some more interesting posts this June from my team members. Here they are and do not miss to follow them on twitter for more updates –

1. Geethica Mehra  –  Thoughts By Geethica

2. Papri Ganguly – Through My Pink Window

3. Princy Khurana – Clanpedia

4. Varsha Nitin Gode (Yogeeta Rane) – VRAG

No comments:

Post a Comment